30 जनवरी 2023 - 17:23
अमरीकी विदेश मंत्री के पहुंचने से पहले एक फ़िलिस्तीनी की शहादत, वेस्ट बैंक में अनेक गिरफ़तारियां

अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के दौरे पर जा रहे हैं जबकि इससे पहले ज़ायोनी सैनिकों ने हमला करके एक फ़िलिस्तीनी युवा को शहीद कर दिया।

दूसरी ओर फ़िलिस्तीनी प्रशासन ने ज़ायोनी सेटलर्ज़ की आतंकी गतिविधियों की कड़ी निंदा की है।

सोमवार की सुबह फ़िलिस्तीनी युवा शहीद हो गया जिसके सिर में ज़ायोनी सैनिकों ने अलख़लील शहर में गोली मार दी थी। वहीं फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने बताया है कि ज़ायोनी सैनिकों ने कम से कम 12 फ़िलिस्तीनियों को गिरफ़तार किया है।

फ़िलिस्तीनी विदेश मंत्रालय ने कहा कि हथियारबंद ज़ायोनियों ने एक रात के भीतर फ़िलिस्तीनियों पर 120 हमले किए हैं। यह घटनाएं वेस्ट बैंक के इलाक़ों में हुई हैं। विदेश मंत्रालय ने मांग की है कि इन ज़ायोनी गुटों को आतंकी संगठनों की सूचि में शामिल किया जाना चाहिए।

यह घटनाएं तब हो रही हैं कि जब अमरीकी विदेश मंत्री एंटोनी ब्लिंकन क़ाहेरा पहुंचे हैं और वहां से वे फ़िलिस्तीन जा रहे हैं। वे इस्राईल और फ़िलिस्तीनियों के बीच तेज़ी से बढ़ते तनाव को कम करने की कोशिश में हैं।

इस बीच अमरीकी सीआईए के डायरेक्टर विलियम बर्न्ज़ इस्राईली अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं जिसके बाद वे रामल्ला में फ़िलिस्तीनी प्रशासन से बात करेंगे।

342/